हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार
पवनसुत विनती बारम्बार॥
अष्ठ सीधी नव निधि के दाता दुखियो के तुम भाग्यविदाता
सियाराम के काज सवारे, मेरा करो उद्धार॥
पवनसुत विनती बारम्बार॥
हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार
पवनसुत विनती बारम्बार॥
अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी,तुम पर रीझे अवधबिहारी।
भक्तिभाव से ध्याऊं तोहे,कर दुखों से पार॥
पवनसुत विनती बारम्बार॥
हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार
पवनसुत विनती बारम्बार॥
जपूँ निरंतर नाम तिहारा,अब नहीं छोडूं तेरा द्वारा।
रामभक्त मोहे शरण मे लीजे,भाव सागर से तार॥
पवनसुत विनती बारम्बार॥
हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार
पवनसुत विनती बारम्बार॥
Hey Dukh Bhanjan Maruti Nandan - हनुमान जी के लिए समर्पित किया गया है हे दुख भंजन मारुति नदन सुन लो मेरी पुकार का अर्थ है दुखो को हरने वाले वायु देवता (हनुमान जी) आप अपने भक्तों की पुकार सुन लीजिए