Pretraj aarti - प्रेतराज आरती
प्रकाशित September 14, 2025
137 views

प्रेतराज आरती प्रेतराज सरकार को पूजने के लिए की जाती है । इनकी आरती करने से मनुष्य को नकारात्मक शक्तियों, भूत पिशाच से मुक्ति के साथ साथ  सुख समृद्धि प्राप्त होती है
                ॥ आरती प्रेतराज की कीजे  ॥
दीन दुखिन के तुम रखवाले , संकट जग के काटन हारे
बालाजी के सेवक जोधा, मन से नमन इन्हें कर लीजै।
जिनके चरण कभी ना हारे , राम काज लगी जो अवतारे
उनकी सेवा में चित देते , अर्जी सेवक की सुन लीजे
बाबा के तुम आज्ञाकारी, हाथी पर करे असवारी।
भूत जिन्न सब थर थर काँपे, अर्जी बाबा से कह दीजे
जिन्न आदि सब डर के मारे, नाक रगड़ तेरे पड़े दुआरे।
मेरे संकट तुरतहि काटो, यह विनय चित्त में धरि लीजै।
वेश राजसी शोभा पाता, ढाल कृपाल धनुष अति भाता
मैं आनकर शरण आपकी, नैया पार लगा मेरी दीजै।