Angana Padharo Maharani Bhajan  - अंगना पधारो महारानी भजन
प्रकाशित September 14, 2025
3.8K views

अंगना पधारो महारानी भजन ऐसा भजन है जिसमे माँ शारदा भवानी जी का गुणगान किया गया है l इस भजन को नवरात्रि और धार्मिक त्योहारों पर गया जाता है ।

अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी, शरदा भवानी मोरी
शारदा भवानी,करदो कृपा महारानी,मोरी शारदा भवानी,अंगना पधारो महारानी ॥
उची पहाड़िया पे मंदिर बनो है, मंदिर में मैया को आसन लगो है ,
आसन पे बैठी महारानी,मोरी शारदा भवानी,अंगना पधारो महारानी ॥

रोगी को काया दे निर्धन (ग़रीब) को माया (धन - दौलत) , बाझन पे किरपा ललन घर आया
मैया बड़ी वरदानी,मोरी शारदा भवानी,अंगना पधारो महारानी ॥
अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी, शरदा भवानी मोरी (x2)

मैहर में ढूंढी डोंगरगढ़ में ढूंढी, कलकत्ता कटरा जलंधर में ढूंढी,
विजराघवगढ़ में देखानी,मोरी शारदा भवानी, अंगना पधारो महारानी ॥
अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी, शरदा भवानी मोरी (x2)

मैहर को देखो या विजराघवगढ़ को , एकई दिखे मोरी मैया के मढ़ को
महिमा तुम्हारी न्ही जानी , मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो महारनी, मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी, शरदा भवानी मोरी (x2)

मैया को भार सम्भाले रे पंडा, हाथो में जिनके भवानी को झंडा
झंडा पे बैठी महारानी, मोरी शारदा भवानी,अंगना पधारो महारानी ॥
अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी, शरदा भवानी मोरी (x2)

महिमा तुम्हारी भगत जो भी गाए,‘मोनी’ भी मैया के चरणन में आए,
करदो मधुर मोरी वाणी,मोरी शारदा भवानी,अंगना पधारो महारानी ॥
अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी, शारदा भवानी मोरी,शारदा भवानी,
करदो कृपा महारानी,मोरी शारदा भवानी, अंगना पधारो महारानी ॥