राम तुम बड़े दयालु हो, नाथ तुम बड़े दयालु हो,
हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥
और ना कोई हमारा है, मुझे इक तेरा सहारा है,
नईया डोल रही मेरी, हरी जी तुम करो ना अब देरी ।
राम तुम बड़ें दयालु हो, नाथ तुम बड़े दयालु हो,
हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥
तेरा यश गाया वेदों ने, पार नहीं पाया वेदों ने,
नेती नेती गाया वेदों ने । राम तुम बड़ें दयालु हो,
नाथ तुम बड़े दयालु हो, हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥
भले हैं बुरे हैं तेरे हैं, तेरी माया के घेरे हैं,
फिर भी हम बालक तेरे हैं । राम तुम बड़ें दयालु हो,
नाथ तुम बड़े दयालु हो, हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥
सहारा भक्तों के हो आप, मिटाते हो सब के संताप,
करें जो भक्ति भाव से जाप । राम तुम बड़ें दयालु हो,
नाथ तुम बड़े दयालु हो, हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥
तुम्हारा नाम मिले भगवन, सुबह और शाम मिले भगवन,
भक्ति का दान मिले भगवन । राम तुम बड़ें दयालु हो,
नाथ तुम बड़े दयालु हो, हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥
राम तुम बड़े दयालु हो, नाथ तुम बड़े दयालु हो,
हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥
श्री राम, जय राम, जय जय राम ।
श्री राम, जय राम, जय जय राम ।