गुरुतेग बहादुर शहीदी दिवस
25 नवंबर को सिक्खों के नौवें गुरु श्री गुरुतेग बहादुर जी का शहीदी दिवस है ।
शहीदी दिवस की तारीख़
गुरु तेगबहादुर जी को 25 नवंबर 1675 ई . को दिल्ली के चाँदनी चौक में शहीद किया गया था । हर वर्ष इसी तारीक को उनकी शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
शहादत का महत्व और इतिहास
श्री गुरुतेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए ।
. बलिदान का कारण - गुरु जी ने कश्मीरी पंडितों और ग़ैर मुस्लिम लोगो पर मुग़ल शासक ओरंगज़ेब द्वारा जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने का विरोध किया था ।
. हिन्द की चादर- गुरुतेग बहादुर जी को हिन्द की चादर कहा जाता है क्योकि इन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया ।
गुरुतेग बहादुर जी का शहादत स्थल
जिस स्थान पर गुरु जी को शहीद किया गया था वहाँ दिल्ली में गुरुद्वारा शीश गंज साहिब बना हुआ है ।