Pakad Lo Hath Banwari Bhajan - पकड़ लो हाथ बनवारी भजन
प्रकाशित September 14, 2025
6.6K views

Pakad Lo Hath Banwari Bhajan -  पकड़ लो हाथ बनवारी भजन में भक्त अपने प्रभु के प्रति आस्था की भावना रखते हुए भगवान श्री कृष्ण को पुकार लगाते हुए कह रहा है हे बनवारी मेरा हाथ पकड़ लो , नहीं तो मैं इस पापी संसार में डूब जाऊगा और अगर (श्री कृष्ण जी) आपने मेरा हाथ ना पकड़ा तो मेरी कोई हानि नहीं होगी आपकी लाज चली जाएगी

पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे।
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी।
पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे॥

धरी है पाप की गठरी, हमारे सिर पर भारी
वजन पापों का है भारी, इसे कैसे उठाएंगे।
पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे॥

तुम्हारे ही भरोसे पर, जमाना छोड़ बैठे हैं।
ज़माने की तरफ देखो, इसे कैसे निभाएंगे।
पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे॥

दर्द दिल का कहे किससे, सहारा कोई ना देगा
सुनोगे आप ही मोहन, और किसको सुनाएंगे।
पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे॥

फँसी है भँवर में नैया, प्रभु अब डूब जाएगी।
खीवेया (नव को चलाने वाले) आप बन जाओ, तो बेड़ा पार हो जाए
पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे॥

पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे।
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी।
पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे॥