Tune mujhe bulaya sherawaliye bhajan - तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये भजन
प्रकाशित September 14, 2025
528 views

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये भजन माँ दुर्गा जी के लिए समर्पित है । भक्त संसार को बंजारे की उपादि देते हुए कहता है की हे माता मनुष्य घुमंतू की तरह इधर उधर घूमते रहते है पर सभी की अंतिम मंजिल और सचा आश्रय आपका दरबार ही है और आपके तक पहुचने का रास्ता बहुत लंबा और कठिन है पर आपका बुलावा आते ही मेरे से रुका नहीं गया मैं सीधा चला आया ।
साँची जोतों वाली माता, माता तेरी जय जय कार।
जय जय कार, जय जय कार, जय जय कार।।
तूने मुझे बुलाया शेरवालिये, मैं आया मैं आया शेरवालिये
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये, मेहरा वालिये ,मंदिरावालिये
तूने मुझे बुलाया शेरवालिये, मैं आया मैं आया शेरवालिये
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये, मेहरा वालिये।
सारा जग है इक बंजारा , सारा जग है इक बंजारा
सब की मंजिल तेरा द्वारा, सब की मंजिल तेरा द्वारा।
ऊँचे परबत लम्बा रस्ता, ऊँचे परबत लम्बा रस्ता।
पर मैं रह ना पाया, शेरावालिये।
तूने मुझे बुलाया शेरवालिये, मैं आया मैं आया शेरवालिये
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये, मेहरा वालिये ,मंदिरा वालिये
तूने मुझे बुलाया शेरवालिये, मैं आया मैं आया शेरवालिये
सूने मन में जल गई बाती, सूने मन में जल गई बाती।
तेरे पथ में मिल गए साथी, तेरे पथ में मिल गए साथी।
मुँह खोलूँ क्या तुझ से मांगू, मुँह खोलूँ क्या तुझ से मांगू।
बिन माँगे सब पाया, शेरावालिये।
तूने मुझे बुलाया शेरवालिये, मैं आया मैं आया शेरवालिये
तूने मुझे बुलाया शेरवालिये, मैं आया मैं आया शेरवालिये
कौन है राजा, कौन भिखारी, कौन है राजा, कौन भिखारी।
एक बराबर तेरे सारे पुजारी, एक बराबर तेरे सारे पुजारी।
तूने सब को दर्शन देके, तूने सब को दर्शन देके।
अपने गले लगाया, शेरावालिये।
तूने मुझे बुलाया शेरवालिये, मैं आया मैं आया शेरवालिये
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये, मेहरा वालिये ,मंदिरा वालिए
तूने मुझे बुलाया शेरवालिये, मैं आया मैं आया शेरवालिये
प्रेम से बोलो, जय माता दी। सारे बोलो, जय माता दी। जोर से बोलो जय माता दी
जय माता दी।