Shree lalita mata aarti - श्री ललिता माता आरती
प्रकाशित September 14, 2025
423 views

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी। राजेश्वरी जय नमो नमः॥
करुणामयी सकल अघ हारिणी। अमृत वर्षिणी नमो नमः॥
जय शरण वरण नमो नम:। श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी ॥
अशुभ विनाशिनी, सब सुख दायिनी। खल-दल नाशिनी नमो नमः॥
भण्डासुर वधकारिणी जय माँ। करुणा कलिते नमो नमः॥
जय शरण वरण नमो नम:। श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी ॥
भव भय हरनी, कष्ट निवारिणी । शरण गति दो नमो नम: ॥
शिव भामिनी साधक मन हारिणी। आदि शक्ति जय नमो नमः॥
जय शरण वरण नमो नम: । जय त्रिपुर सुन्दरी नमो नम: ॥
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी। राजेश्वरी जय नमो नमः॥

श्री ललिता माता आरती त्रिपुरा देवी के प्रति श्रद्धा और भक्ति भावना को व्यक्त करती है । देवी माँ को दुखहरनी और सुखदायनी कहा गया है ।