स्वामीनारायण आरती भगवान स्वामीनारायण जी की जय जयकार करते हुए देवता की महिमा का गुणगान करती है । इनकी आरती करने से जीवन में सुख समृद्धि मिलती है और सभी दुखों का अंत होता है ।
जय स्वामीनारायण , जय अक्षरपुरुषोतम जय, दर्शन सर्वोतम जय स्वामीनारायण
मुक्त अनंत सुपुजित, सुंदर साकारम्, सर्वोपरी करुणाकर, मानव तनुधारम् जय स्वामीनारायण
पुरूषोत्तम परब्रह्म, श्रीहरि सहजानन्द, अक्षरब्रह्म अनादि, गुणातीतानंद जय स्वामीनारायण
प्रकट सदा सर्वकर्ता, परम मुक्तिदाता, धर्म एकांतिक स्थापक, भक्ति परित्राता जय स्वामीनारायण
दशभाव दिव्यता सह , ब्रह्मरूपे प्रीति सुह्राद्भाव अलोकिक, स्थापित शुभ रीति जय स्वामीनारायण
धन्य धन्य मम जीवन, तव शरणे सुफ़लम, यगपुरुष प्रवर्तित। सिद्धांतम सुखदम् जय स्वामीनारायण
जय स्वामीनारायण जय अक्षरपुरुषोतम , अक्षरपुरुषोतम जय , दर्शन सर्वोतम जय स्वामीनारायण